पटना : होली के बाद दो दिनों तक हुई बारिश के बाद एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। अलर्ट के अनुसार अगले 21 मार्च से 23 मार्च तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि के भी आसार हैं। उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल में 23 तक मार्च होने की संभावना है।
झारखंड में आज हो सकती है वर्षा
झारखंड के कई शहरों में गुरुवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं, शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा दो दिन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी।