चिराग पासवान का अब कांग्रेस से प्रेम, सोनिया गांधी को भेजा निमंत्रण

पटना : लोजपा (चिराग गुट) के अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान का कांग्रेस के प्रति प्रेम जाग गया है। अपने चाचा से विश्वासघात के बाद एनडीए सरकार द्वारा सांसद पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से चिराग थोड़े खपा हैं। खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को निमंत्रण भेजा है। अपने पिता रामविलास पासवान की बरसी पर चिराग बड़ा आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन के लिए ही चिराग ने सोनिया को निमंत्रण पत्र भेजा है। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं को भी न्योता दिया है। रामविलास पासवान की बरसी 12 दिसंबर को है। यह कार्यक्रम राजधानी पटना में होना है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक यह बरसी राजनीतिक रूप में बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि चिराग पासवान के सामने अपनी पार्टी लोजपा को बचाने और मजबूत करने की चुनौती है। यही कारण है कि चिराग पिछले एक महीने से आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। पूरे बिहार का भ्रमण कर अपने वोट बैंक को साधने और पिता की विरासत को अपने कब्जे में लेने में लगे हैं।

अपने चाचा पशुपति, नीतीश और लालू को भी न्योता
चिराग पासवान ने अपने चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस पासवान को भी पित की बरसी का न्योता भेजा है। इसके अलावा अपने बड़े विरोधी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रण दिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को भी न्योता भेजा गया है।

Sonia Gandhi and Ramvilas Paswan (File Photo)
Sonia Gandhi with Ramvilas Paswan and his wife (file photo)

8 अक्टूबर को पशुपति मना सकते हैं रामविलास की बरसी
माना जा रहा है कि चिराग पासवान से पहले उनके चाचा पशुपति पारस अपने भाई रामविलास पासवान की बरसी मना सकते हैं। आठ अक्टूबर को ही पशुपति पारस अपने भाई की बरसी मना सकते हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर के भी तमाम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि पशुपति पारस ने लोजपा के छह में से पांच सांसदों को अपनी तरफ मिलाकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इसके साथ ही पीएम सरकार ने कैबिनेट विस्तार में पशुपति पारस को जगह दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *