UP Election:प्रियंका गांधी ने 40 प्रत्याशियों के नाम किए तय, 10-11 सितंबर को आएंगी यूपी

पटना : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) को लेकर कांग्रेस की उम्मीदें प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से ही हैं। यही कारण है कि प्रियंका को सितंबर में प्रदेश का दौरा करने के लिए भेजा जा रहा है। कांग्रेस की महासचिव 10-11 सितंबर को उत्तरप्रदेश का दौरा कर सकती हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस अपने 40 प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दी है। प्रियंका गांधी ने एक-एक प्रत्याशी को फोन कर खुद बात की है। इन प्रत्याशियों को विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। प्रियंका ने अपने उम्मीदवारों से कहा कि वे सभी पूरी मजबूती से चुनाव लड़े और जीत जाएं। प्रियंका के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने भी कुछ प्रत्याशियों को फोन कर चुनाव की तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस के प्रत्याशियों में सहारनपुर से इमरान मसूद, प्रयागराज शहर उत्तरी से अनुग्रह नारायण सिंह, शामली से पंकज मलिक, झांसी से प्रदीप आदित्य जैन, बख्शी का तालाब से ललन कुमार, कानपुर की गोविंद नगर सीट से करिश्मा ठाकुर, शोहरतगढ़ सीट से पप्पू चौधरी आदि शामिल हैं। प्रियंका फिलहाल 60 अन्य नामों पर भी विचार कर रहीं हैं।

पार्टी के कार्यों की समीक्षा करेंगी प्रियंका
10-11 सितंबर को लखनऊ आने पर कांग्रेस महासचिव ने अपने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसमें प्रियंका गांधी संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगी। यह पूरा दौरा विधानसभा चुनाव में पार्टी को धार देने को लेकर किया जा रहा है। विभिन्न नेताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इस दौरे में प्रियंका पार्टी की राज्य चुनाव समिति और सलाहकार समिति समेत सभी समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *