चिराग को चाचा पशुपति का बड़ा झटका, नीतीश की जमकर तारीफ की

पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की आलोचना करने वाले चिराग के चाचा और सांसद पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री की जमकर ताारीफें कर दीं। पारस ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में बहुत विकास हुआ है। उनके कार्य करने का तरीका बहुत अच्छा है। यह भी कहा कि नीतीश कुमार के प्रति उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं है। उनसे अच्छे संबंध हैं। यह बताया कि वह 20 अक्टूबर को राजनीतिक मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे। यह बातें पारस ने शुक्रवार को एक टीवी को दिए इंटरव्यू में कही। हालांक शाम होते ही पारस अपने बयान से पलट गए और नीतीश के कार्यों की आलोचना कर दी। कहा कि नीतीश ने कुछ काम नहीं किया है। बाढ़ और कोरोना को लेकर सरकार फेल है।

चिराग अपने स्टैंड पर कायम
इधर, चिराग पासवान अपने पुराने स्टैंड पर कायम है। शुक्रवार को चिराग ने ट्वीट किया- अब लड़ने का समय आ गया है। बिहार को बर्बाद होते नहीं देखा जा सकता। नीतीश कुमार के नेतृत्व को मैं स्वीकार नहीं करता हूं। इधर, पशुपति पारस से लोजपा में फूट के संकेत मिले हैं। अब लोजपा की दशा-दिशा 20 अक्टूबर को ही पता चलेगी, जब पशुपति अपने राजनीतिक मुद्दों को सावर्जनिक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *