मजदूरों के घर लौटने का खर्च उठाएगी कांग्रेस, राजद 50 ट्रेनों का देगा किराया

पटना : लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे लोगों की घर वापसी में मदद के लिए कांग्रेस पार्टी आगे आई है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मजदूरों के घर लौटने में रेल यात्रा का खर्च कांग्रेस पार्टी उठाएगी। सोनिया ने कहा कि श्रमिक और कामगर देश की रीढ़ की हड्‌डी हैं। उनकी मेहनत और कुर्बानी राष्ट्र निर्माण की नींव है। इन्होंने आगे लॉकडाउन के कारण मजदूरों को हो रही तमाम परेशानियों का भी जिक्र किया। सोमवार को कांग्रेस ने ट्वीट किया- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हर इकाई हर जरूरतमंद श्रमिक व कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खच्र वहन करेगी। व इस बारे में जरूरी कदम उठाएगी।

तेजस्वी ने भी कर दिया ऐलान
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऐलान के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी श्रमिकों की मदद का ऐलान कर
दिया। तेजस्वी ने कहा कि राजद 50 ट्रेनों का किराया देने को तैयार है। हम गरीब बिहारी मजदूर भाइयों की तरफ से इन 50
रेलगाड़ियों का किराया असमर्थ बिहार सरकार को देंगे। सरकार आने वाले पांच दिनों में ट्रेनों का इंतजाम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *