Covid-19 : देश में संक्रमितों की संख्या हुई 42500, 24 घंटे में 72 की गई जान, 2553 नए मरीज मिले

पटना : देश में कोरोना मरीजों की संख्या 42500 हो गई है। पिछले 24 घंटे में वायरस से संक्रमित 72 लोगों की जान चली गई।जबकि 2553 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 1373 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 11707 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। दुनिया में कोरोना से अब तक 35 लाख 6 हजार 757 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 21 लाख 34 हजार 137 मरीज एक्टिव हैं। जबकि 2 लाख 47 हजार 452 की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा वायरस का कहर
देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां हर दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी है। सूबे में 12974 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 548 मरीजों की जान चली गई है। 10311 एक्टिव मरीज हैं। गुजरात की स्थिति भी ऐसी ही है। यहां भी मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 5428 पहुंच गई है। इनमें 4096 एक्टिव और 2115 स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 290 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *