Covid-19 : बिहार के 31 जिलों में पहुंचा कोरोना, आज मिले 33 नए मरीज

पटना : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में रविवार को काफी वृद्धि हुई। इस दिन सूबे में 33 नए पॉजिटिव केस आए। अब यहां वायरस संक्रमितों की संख्या 517 हो गई है। देर रात आई रिपोर्ट में 14 और मामले आए। इनमें सारण के सोनपुर में 33 साल का युवक संक्रमित मिला। इससे पहले विभिन्न अस्पतालों से आई रिपोर्ट में 13 नए संक्रमित मिले, जिनमें 12 पुरुष और एक महिला है। औरंगाबाद में पांच, अरवल में एक और मुंगेर निवासी सात लोग संक्रमिल मिले हैं। औरंगाबाद सदर, बिराटपुर और रफीगंज में एक, नबीगंज में दो मरीज पाए गए। अरवल के बंशी संक्रमित मिला। इधर, मुंगेर में जमालपुर सदर बाजार में एक, टेटिया बंबर में दो, भलगुड़ी में दो और बरियारपुर में एक पॉजिटिव मिला।

मुंगेर, बक्सर और चंपारण में लगातार बढ़ रहे मरीज
प्रदेश के तीन जिलों में रविवार को भी मरीज मिले। मुंगेर, बक्सर और चंपारण में लगभग हर दिन नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। रविवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण से केस आए। बक्सर और मुंगेर में भी मामले आए। इसके अलावा शिवहर में भी वायरस ने दस्तक दे दी है। सूबे के अब 31 जिले वायरस की चपेट में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *