कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़े, 24 घंटे में 2.5 लाख मरीज, 203 मौतें

टना : देश में कोरोना संक्रमण अब रफ्तार पकड़ चुका है। पिछले 15 दिनों से हर दिन एक लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 2.5 लाख नए कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि 203 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में 2.5 लाख मरीज इस लहर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले साल 26 मई के बाद 24 घंटे दिन में पहली बार 2 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। एक्टिव मरीज 11 लाख से अधिक हो चुके हैं। भारत के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका और इटली में एक दिन में एक लाख से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।

दिल्ली में 27561 नए मरीज
दिल्ली में कोरोना के 27561 नए मरीज मिले हैं। 40 मौतें हुईं हैं। महाराष्ट्र में 46723 नए मरीज मिले और 32 मरीजों की जान गई है। तमिलनाडु में 19 मौत, कर्नाटक में 10 और तेलंगाना में 2 लोगों की जान गई है। उत्तर प्रदेश में 13592 नए मरीज मिले हैं। यहां तीन लोगों की मौत हुई है।

बिहार में 6413 नए मरीज
बिहार में पिछले 24 घंटे में 6413 नए मरीज मिले हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 28659 पहुंच गई है। संक्रमण की दर 3.55 प्रतिशत है। एक दिन में कोरोना के नए मरीजों में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राजधानी पटना में संक्रमण की दर 19.86 प्रतिशत है। सूबे के 10 जिलों में सबसे अधिक संक्रमण है। पटना, पूर्णिया, जमुई, जहानाबाद, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, सारण, नालंदा, सहरसा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *