यूपी में पहले चरण का नामांकन आज से, 10 फरवरी को मतदान

पटना : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल होगा। इसकी अंतिम तिथि 21 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 24 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 27 जनवरी तक नाम वापस ले सकते हैं। 10 फरवरी को 11 जिलों में 58 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, मुजफ्फरनगर, सरधना, मेरठ, शामली, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंद शहर, आगरा, अलीगढ़ आदि सीटों का मतदान होना है।

अधिकांश सीटों पर हैं भाजपा विधायक
पहले चरण की अधिकांश सीटों पर भाजपा विधायक हैं। 58 में से 53 सीटें भाजपा ने 2017 में जीती थीं। समाजवादी पार्टी और बसपा सिर्फ 2-2 सीटें जीत पाए थे। राष्ट्रीय लोकदल को एक सीट मिली थी। सूबे में कुल 403 सीटें हैं। इसके लिए 10 फरवरी, 14, 20, 23 और 27 फरवरी को चुनाव होना है। फिर तीन मार्च और सात मार्च को मतदान है। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *