कोरोना की दवा आज होगी लॉन्च, पाउडर के रूप में है DRDO की 2DG

पटना : कोरोना की दवा आज आ जाएगी। DRDO की एंटी कोरोना ड्रग 2DG सोमवार को लॉन्च होगी। कोरोना मरीजों के लिए 10 हजार पैकेट रिलीज होंगे। यह जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि सोमवार की सुबह 10:30 बजे वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दवा का पहला बैच रिलीज करेंगे। उन्होंने बताया कि दवा पाउडर के रूप में है। बता दें कोरोना ड्रग 2DG को DRDO के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेस (INMAS) ने डॉ. रेड्‌डीज लैबोरेट्रीज के साथ मिलकर बनाया है। क्लीनिकल रिसर्च के दौरान 2DG दवा 5.85 ग्राम के पाउच तैयार किए गए। सुबह और शाम एक-एक पाउच पानी में घोलकर मरीजों को दिए गए। इसका रिजल्ट अच्छा आया। मरीज तेजी से रिकवर होने लगे। इसको आधार मानकर ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने इस दवा के इमर्जेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी।

देश में कोरोना के आंकड़ें
-24 घंटे में 2.81 लाख नए मरीज मिले।
-24 घंटे में 4092 मरीजों की जान गई।
-24 घंटे में 3.78 लाख स्वस्थ हुए।
-अब तक 2.49 करोड़ पॉजिटिव हुए हैं।
-इनमें 2.11 करोड़ लोग स्वस्थ हो गए।
-अब तक 2.74 लाख संक्रमितों की जान गई।
-फिलहाल 35.15 लाख लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी सख्ती
देश के 19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगी हैं। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी में लॉकडाउन वाली सख्ती जारी है।

इन राज्यों में आंशिक लॉकडाउन
कई केंद्र शासित राज्यों और सामान्य राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लगा है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्रप्रदेश औरगुजरात शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *