Covid-19 : 10 दिन में बढ़े एक लाख मरीज, हर पांच दिन में मिले रहे 50 हजार संक्रमित

पटना : देश में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 3 लाख 8 हजार 993 लोग आ चुके हैं। दो लाख मरीजों से तीन लाख मरीजों का यह आंकड़ा सिर्फ 10 दिनों में पहुंचा है। शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 458 संक्रमित मिले हैं। साथ ही मरने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ और यह आंकड़ा 8884 पहुंच गया। बता दें कि कोरोना के पहले 50 हजार मरीज 98 दिनों में सामने आए थे। फिर 12 दिनों में अगले 50 हजार केस आए। एक लाख से 1.5 लाख मरीज सिर्फ आठ दिन लगे। इसके बाद 1.5 लाख से 2 लाख पॉजिटिव आने में सात दिन लगे। फिलहाल हर पांच दिनों में 50 हजार मरीज मिल रहे हैं।

जानें किस राज्य में कोरोना से कितनी मौतें
देश में कोरोना से अब तक 8884 मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3717 जान गई है। इसके बाद गुजरात में 1214 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। दिल्ली में 451, पश्चिम बंगाल में 440, मध्यप्रदेश में 367, तमिलनाडु में 365, उत्तरप्रदेश में 272, राजस्थान में 174, आंध्रप्रदेश में 80, कर्नाटक में 79, हरियाणा में 70, पंजाब में 63, जम्मू-कश्मीर में 53, बिहार में 36, केरल में 19, उत्तराखंड में 21, ओडिशा में 10, झारखंड और असम में 8-8 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *