Covid-19 : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 6183, आज मिले 87 नए केस

पटना : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 6183 हो गई है। शनिवार को 87 नए मरीज मिले। इनमें राजधानी पटना में 14, लखीसराय में 1, बांका में 15, सीवान में 2, भागलपुर में 12, किशनगंज में 2, भोजपुर में 6, मधेपुरा में 1, गोपालगंज में 1, दरभंगा में 1, औरंगाबाद में 6, जहानाबाद में 1, नवादा में 2, मुजफ्फरपुर में 2, पूर्णिया में 13, रोहतास में 3, बक्सर में 1, सीतामढ़ी में 5 नए मरीज मिले हैं। एक दिन पहले शुक्रवार को सूबे में 418 नए संक्रमित मिले थे। पड़ोसी राज्य झारखंड में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को यहां 50 नए कोरोना मरीज मिले थे। इसके बाद सूबे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1657 पहुंच गई है। झारखंड में अब तक आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।

देश में संक्रमितों की संख्या 3 लाख 8 हजार 993
देश में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 3 लाख 8 हजार 993 लोग आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 45 हजार 779 मरीज एक्टिव हैं। यानी इनका इलाज चल रहा है। जबकि 1 लाख 54 हजार 330 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 8 हजार 884 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित है। यहां कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 1 लाख 1 हजार 141 हो गई है। तमिलानाडु संक्रमण मामले में दूसरे नंबर पर है, जहां 40 हजार 698 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *