Covid-19 : 3 लाख के पार कोरोना, विश्व में चौथे नंबर पर हम, मॉल व मंदिर में प्रवेश के नियम बदले

पटना : कोरोना वायरस के संक्रमण मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर भारत पर पहुंच गया है। भारत से आगे अब रूस, ब्राजील और अमेरिका है। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख पार कर गई। इस दिन शाम को 2903 नए मरीज मिले। इसके बाद भारत दुनिया में चौथा सबसे संक्रमित देश में शामिल हो गया। भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। यहां 40698 पॉजिटिव मिले हैं। राजधानी दिल्ली में भी 34687 केस आ चुके हैं। गुजरात में 22032, उत्तरप्रदेश में 12088, राजस्थान में 11838, मध्यप्रदेश में 10241, पश्चिम बंगाल में 9768, कर्नाटक में 6245, बिहार में 5983 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

संक्रमण बढ़ा तो नई गाइडलाइन हुई जारी
देश में कोरोना संक्रमण तीन लाख पार होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने शॉपिंग मॉल्स और मंदिर में प्रवेश के नियम को लेकर नया निर्देश जारी किया है। अब मॉल्स के इंट्रेस गेट पर सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य हो गई है। बिना लक्षण वाले लोगों को उक्त जगहों में इंट्री मिलेगी। एलिवेटर्स पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाना है। एक सीढ़ी छोड़कर अगली सीढ़ी पर खड़ा होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *