Covid-19 : बिहार में 1005 कोरोना मरीज, 8 जिलों में एक भी मरीज नहीं हुए ठीक

पटना : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1005 हो गई है। शुक्रवार की दोपहर छह नए पॉजिटिव मिले। इनमें पांच मरीज खगड़िया और एक सीवान जिले का है। खगड़िया के पांचों मरीज अलौली प्रखंड के हैं। सीवान के अंदार में 28 साल का युवक संक्रमित पाया गया है। एक दिन पहले गुरुवार की रात को भी खगड़िया में दो मरीज मिले थे। दोनों पुरुष हैं। इधर, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सूबे में अब तक 413 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे अधिक प्रभावित मुंगेर जिले में 122 में 68 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। बक्सर में 59 में 56 स्वस्थ हुए हैं। राजधानी पटना में 98 संक्रमितों में 37 ठीक हो चुके हैं।

इन नए जिलों में बढ़ रहा संक्रमण
प्रदेश के करीब आठ जिलों में कोरोना का संक्रमण नया मिला है और बढ़ने लगा है। सुपौल, सहरसा, जमुई, कटिहार, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में अब केस मिलना तेज हो गया है। इन जिलों के एक भी कोरोना मरीज अब तक ठीक नहीं हुए हैं। सहरसा में 11, सुपौल में 9, जमुई में 1, कटिहार में 12, किशनगंज में 10, मुजफ्फरपुर 18 और समस्तीपुर में 11 मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *