Covid-19 : बिहार में आज मिले 106 नए मरीज, रिम्स के डॉक्टर समेत नौ स्टाफ पॉजिटिव

पटना : बिहार में कोरोना वायरस के 106 नए मरीज सोमवार को मिले। सूबे में अब संक्रमितों की संख्या 6581 हो गई है। रविवार को 186 नए पॉजिटिव केस आए थे। आज मिले मरीजों में अररिया जिले के नरपतगंज का 20 साल का युवक है। इसके अलावा अरवल जिले के करपी में पांच साल और 11 साल की बच्ची समेत 80 साल का वृद्ध कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। औरंगाबाद में पुलिस लाइन के चार जवान और बरुण में 25 साल का युवक संक्रमित मिला है। बांका जिले के रजौन प्रखंड में 30 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। बेगूसराय शहर और बरौनी में एक-एक मरीज मिले हैं। भागलपुर जिले के नाथनगर में एक मरीज सामने आया। दरभंगा जिले के कुशेश्वर स्थान में सात मरीज मिले हैं। पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी में 11 केस आए हैं। गया जिले में पांच, जहानाबाद में तीन, कैमूर में एक, खगड़िया में दो, किशनगंज जिले में तीन, मधेपुरा में तीन, मधुबनी में 11, मुजफ्फरपुर में 16, नालंदा में दो, नवादा में एक, पूर्णिया में आठ, सहरसा में पांच, समस्तीपुर में एक, शिवहर में एक, सीतामढ़ी में एक, सुपौल में पांच और पश्चिमी चंपारण में सात नए मरीज मिले हैं।

झारखंड में मरीजों की संख्या हुई 1765
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 41 नए मरीज मिले हैं। सूबे में संक्रमितों की संख्या अब 1765 हो गई है। इनमें 905 लोग स्वस्थ हुए, जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 852 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें रिम्स में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसके अलावा रांची स्थित रिम्स के दो जूनियर डॉक्टर और एक नर्स समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक न्यूरो सर्जरी और दूसरे सर्जरी विभाग के सीनियर रेजीडेंट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *