Rip! सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, एक हफ्ते पहले उनकी पूर्व मैनेजर ने की थी आत्महत्या

पटना : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर सुसाइड कर लिया। उनके नौकर ने पुलिस को फोन कर एक्टर के आत्महत्या करने की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को एक्टर ने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। पार्टी के बाद सुशांत सोने गए थे। सुबह जब सोकर नहीं उठे तो नौकर ने दरवाजा खटखटाया। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि सुशांत फंदे से झूल रहे हैं। एक हफ्ते पहले सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने अपने अपार्टमेंट से कूदकर जान दे दी थी।

सुशांत ने 11 फिल्मों में किया काम
थिएटर से कॅरियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की 11 फिल्में की है। सुशांत काई पो चे से बॉलीवुड में कदम रखे थे। हाल में वह छिछोरे फिल्म में नजर आए थे। क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म में सुशांत के अभिनय की काफी सराहना हुई थी। इसके फिल्म पीके में भी सुशांत के किरदार सरफराज की काफी तारीफें हुईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *