Covid-19: बक्सर में एक साथ मिले 11 मरीज, 1 साल का बच्चा भी संक्रमित, सूबे में 450

पटना : बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 450 हो गई है। शुक्रवार की दोपहर विभिन्न अस्पतालों से आई रिपोर्ट में 18 नए पॉजिटिस केस मिले। इनमें सबसे अधिक 11 मरीज बक्सर के हैं। इसके अलावा 6 मरीज कैमूर और एक भोजपुर निवासी है। नए मरीजों में बक्सर का एक साल, आठ साल और नौ साल का बच्चा है। कैमूर में 10,13,14 और 15 साल का बच्चा शामिल है। इससे पहले आई रिपोर्ट में रोहतास के छह पॉजिटिव सामने आए थे। सभी सासाराम के रहने वाले हैं। इसमें चार पुरुष और छह महिलाएं हैं।

संक्रमण में तीसरे नंबर पर बक्सर
प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित जिलों में बक्सर तीसरे नंबर पर है। यहां अब तक 40 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पहले नालंदा तीसरे नंबर पर था। अब यह जिला चौथे नंबर पर है। यहां 36 संक्रमित हैं। जबकि पहले नंबर पर मुंगेर है, जहां 92 मरीज हैं और दूसरे नंबर पर पटना है। राजधानी में वायरस से अब तक 44 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पांचवें नंबर सीवान है, जहां 30 संक्रमित और गोपालगंज में 18 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *