Covid-19 : देश में 24 घंटे में मिले 11502 मरीज, मौत का भी बढ़ा आंकड़ा

पटना : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11502 नए मरीज मिले हैं। अब इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3 लाख 32 हजार 424 हो गई है। जबकि 325 मरीजों की जान चली गई। राजधानी दिल्ली में रविवार को 2224 नए मरीज सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 41 हजार 182 हो गई है। जबकि 1327 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 24 हजार 032 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरी दुनिया में अब तक 77 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ गए हैं।

महाराष्ट्र में फिर बढ़े 3390 मरीज
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3390 नए केस मिले। अब सूबे में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 7 हजार 958 हो गई है। इनमें 53 हजार 30 लोगों का इलाज जारी है। जबकि 50 हजार 978 लोग स्वस्थ हो गए। वहीं, 3950 लोगों की मौत हो गई। संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु है, जहां 44 हजार 661 लोग कोरेाना से संक्रमित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *