Covid-19 : रोहतास में मिले 14 और पॉजिटिव, पटना के पटेल नगर में भी निकला केस

पटना : बिहार में रविवार की दोपहर कोरोना के 15 और मरीज मिले। इनमें 14 पॉजिटिव रोहतास के हैं। एक केस राजधानी पटना के पटेल नगर इलाके में मिला है। इन 15 नए संक्रमितों में चार महिलाएं भी हैं। जिसमें छह साल की बच्ची भी है। बता दें रोहतास के शिवसागर में पांच और नासरीगंज में चार पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके अलावा सासाराम में एक, चेनारी में तीन, करगाहर में एक मरीज मिला है। सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 1193 हो गई है।

चार जिलों में ही दहाई से कम मरीज
प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। 38 जिलों में चार जिलों में ही कोरोना के मरीजों का आंकड़ा दहाई से कम है। शेष 34 जिलों में 11 से लेकर 125 तक संक्रमित हैं। सबसे अधिक मरीज मुंगेर में हैं। यहां 125 पॉजिटिव मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *