Be Alert! 45 ट्रेनों में 14 राज्यों से 62 हजार प्रवासी आज आ रहे बिहार

पटना : बिहार में रविवार को 62200 प्रवासी आ रहे हैं। 14 राज्यों से करीब 45 ट्रेनें इन लोगों को लेकर चल चुकी हैं। आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटका, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश से लोग आ रहे हैं। बिहार आने वाले प्रवासियों में बेतिया, 1400, अररिया, सुपौल, मुजफ्फरपुर, कटिहार, सहरसा, पूर्णिया, दानापुर, मधुबनी, भोजपुर, मोतिहारी, बरौनी, गया, दरभंगा, भागलपुर, बिहारशरीफ, सासाराम, बक्सर, औरंगाबाद जिले के लोग हैं। बता दें 62200 लोगों को लाने के लिए आंध्रप्रदेश से एक ट्रेन खुली है। जबकि बिहार बॉर्डर से 5, चंडीगढ़ से एक, दिल्ली से एक, गुजरात से एक, हरियाणा से एक, केरला से एक, कर्नाटका से एक, महाराष्ट्र से पांच, पंजाब से पांच, तमिलनाडु से एक, तेलंगाना से दो, उत्तरप्रदेश से दो ट्रेनें आ रही हैं।

प्रवासियों के आने के बाद बढ़ा संक्रमण
बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 15 दिनों तीन गुणा बढ़ा है। प्रवासियों के कारण लगातार कोरोना मरीजों की संख्या और इससे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में जितने नए मरीज मिल रहे हैं, वे हाल में अलग-अलग राज्यों से बिहार लौटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *