Covid-19: बिहार में आज मिले 19 मरीज, कैमूर में 8 केस के साथ वायरस की दस्तक, कुल 162

पटना : बिहार में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 19 लोग मिले। इस दिन कोरोना की कैमूर जिले में इंट्री हो गई। अब बिहार के 18 जिलों में यह वायरस फैल चुका है। इसके साथ ही सूबे में संक्रमितों की संख्या 162 हो गई है। बता दें गुरुवार की सुबह में मुंगेर के जमालपुर में चार नए मरीज मिले। इसके बाद दोपहर में सासाराम में 36 साल की महिला समेत दो युवक संक्रमित मिले। शाम को सासाराम के तीन और मरीज मिले। तीनों मरीज पुरुष हैं। इसके अलावा देर शाम आई रिपोर्ट में कैमूर के आठ लोग पॉजिटिव मिले। इसके अलावा सीवान के गोरियाकोठी निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। एक दिन में 19 पॉजिटिव केस आने के बाद सूबे की सरकार ने लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। अब बिना मास्क पहने कोई भी अपने घर या दुकान से निकलेगा तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बिहार में एक दिन में 19 मरीज पहली बार मिले हैं।

मुंगेर, नालंदा, सीवान के बाद कैमूर में कहर
बता दें कि बिहार में सबसे अधिक मरीज मुंगेर और नालंदा जिले में हैं। इन दोनों जिलों में मरीजों की संख्या 31 है। जबकि सीवान में संक्रमितों की संख्या 30 हो गई है। इसके बाद एक दिन में कैमूर में आठ मरीज मिलने के बाद यह जिला भी हॉट स्पॉट बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *