Covid-19 : मुंगेर में 6 और बांका में एक मरीज मिला, सूबे में 177 संक्रमित

पटना : बिहार में कोरोना के संक्रमण को लेकर अब तक का सबसे बुरा दिन गुरुवार रहा। इस दिन सूबे में 27 मरीज मिले। वहीं शुक्रवार  की सुबह मुुंगेर में 6 और मरीज मिले। बांका में एक मरीज मिला। अब सूबे में 177 मरीज हो गए हैं। इससे पहले गुरुवार को राजधानी पटना में एक ही घर में आठ मरीज मिले। इनमें वायरस का संक्रमण कैश कर्मी के संपर्क में आने से हुआ है। इस कर्मचारी की मां, दो बहनें, दो भतीजें और दो किराएदार पॉजिटिव मिले। इनके अलावा कैमूर में आठ केस आए। सासाराम में छह, मुंगेर के जमालपुर में चार, सीवान में एक मरीज मिला। कोरोना के 170 मरीजों में 116 मरीज चार जिलों में मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में राजधानी पटना चौथे नंबर पर है। मुंगेर में 37 मरीज हैं। नाालंदा में 31, सीवान में 30 और पटना में 24। एक ही दिन 27 नए मरीज मिलने के बाद नीतीश सरकार ने लोगों का मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क पहने घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

जिलावार जानें कोरोना का अब तक का ग्राफ
बता दें कि बिहार में कोरोना का पहला मरीज मुंगेर में मिला था। यहां 31 एक्टिव केस हैं। कुल 37 मरीजों में 6 ठीक हुए। नालंदा में 31 में 3 ठीक, 28 का इलाज जारी। सीवान में 30 में 17 स्वस्थ, 13 भर्ती। बेगूसराय में 9 में 1 ठीक, 8 का इलाज चल रहा। पटना में 24 में 5 ठीक हुए, 19 का इलाज जारी। बक्सर में 8 मिले, सबका इलाज चल रहा। गया में 5 मिले, सभी स्वस्थ। गोपालगंज में 3 में तीनों ठीक। नवादा में 3 में 2 एक एक्टिस, 1 ठीक। सारण 1 मिला, स्वस्थ। लखीसराय में 1, स्वस्थ हुआ। भागलपुर में 5 में 4 एक्टिव, वैशाली में 1 मिला। भोजपुर में 1 एक्टिव केस, रोहतास 7 मिले, सभी भर्ती। पूर्वी चंपारण में 1 एक्टिव। बांका में भी 1 एक्टिस केस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *