Covid-19 : देश में 23 हजार से ज्यादा मरीज, चंडीगढ़ में 6 माह की बच्ची की मौत, कुल 718 मौतें, 4749 ठीक हुए

पटना : देश में कोरोना का कहर अब बढ़ता जा रहा है। भारत में संक्रमितों की संख्या 23077 हो गई है। 718 संक्रमितों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। 4749 संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 37 मरीजों की जान चली गई और 1684 पॉजिटिव मिले। बता दें कि सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। दूसरे नंबर पर गुजरात। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े हजार तक पहुंच गई है। गुजरात में 2624 मरीज मिले हैं। इनके बाद दिल्ली में 2376, राजस्थान में 1964 पॉजिटिव केस हैं। इधर, चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव छह माह की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची पीजीआई में भर्ती थी। बता दें कि बच्ची के दिल में छेद होने पर उसके मां-बाप ने उसे भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। बच्ची के इलाज में लगे डॉक्टर और कर्मी फिलहाल क्वारेंटाइन हैं।

राजस्थान में आज मिले 36 केस, 18 कोटा के
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 36 नए केस सामने आए। इनमें 18 मरीज कोटा के हैं। इसके अलावा जयपुर के 13, झालावाड़ के चार और भरतपुर का एक मरीज है। यहां अब तक 29 मरीजों की मौत हो चुकी है। इधर, कर्नाटक में 18 नए मरीज मिले। सूबे में अब संक्रमितों की संख्या 463 हो गई है। हरियाणा में 272 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 170 स्वस्थ भी हो चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *