Covid-19 : देश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 357 मौतें, 9996 मरीज भी मिले

पटना : कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें बीते 24 घंटे में हुई हैं। 357 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक 8102 मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 9996 संक्रमित भी मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिवों की कुल संख्या 2 लाख 86 हजार 579 हो गई है। दुनिया में यह आंकड़ा 73,70,235 पहुंच गया है। इनमें 34,93,047 एक्टिव मरीज हैं। जबकि 34,60,630 स्वस्थ हुए और 4,14,558 की मौत हो गई। भारत में 1,37,448 एक्टिव मरीज हैं, वहीं 8102 की मौत हो चुकी है। अब तक 1,41,029 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

महाराष्ट्र में बढ़े 3254 मरीज, दिल्ली में भी 1501 केस आए
महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिवों का केस आना नहीं थम रहा है। बीते 24 घंटे में 3254 नए मरीज सामने आए। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 94041 हो गई। राजधानी दिल्ली में भी 1501 नए मरीज मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 32810 पहुंच गई है। तमिलनाडु में 1924 नए केस मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 36840 हो गई है। मध्यप्रदेश में 200 नए पॉजिटिव आए। अब पॉजिटिवों केस की संख्या 10049 हो गई। गुजरात में 507 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 21521 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *