लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाने रांची पहुंचे तेजस्वी, जदयू ने साधा निशाना

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाने के लिए छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को रांची पहुंचे। लालू का 73वां जन्मदिन गुरुवार को रिम्स हॉस्पिटल में मनाया जाएगा। इस दिन शहर के गरीब लोगों को भोजन कराया जाएगा। बता दें बिहार के सभी जिलों में लालू प्रसाद के जन्मदिन पर इस बार गरीबों को भोजन खिलाया जाना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि सुप्रीमो के जन्मदिन पर कोई जलसा नहीं होगा। सिर्फ गरीबों को खाना खिलाया जाएगा और उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी। लालू प्रसाद के 73वें जन्मदिन पर सभी जिलों में कार्यक्रम करने का जिम्मा पार्टी के जिलाध्यक्षों को दिया गया है।

लालू के जन्मदिन पर सियासत शुरू
राजद सुप्रीमो के जन्मदिन मनाने तेजस्वी के रांची पहुंचने की खबर मिलते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। जदयू ने निशाना साधा और कहा कि तेजस्वी रांची विधानसभा चुनाव के टिकट की डील करने गए हैं। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन आदि का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *