Covid-19 : पूर्णिया में आज मिले 55 नए मरीज, सूबे में संक्रमितों की संख्या 5698

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को 5698 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने देर रात नए मरीजों का आंकड़ा जारी किया। इसमें 115 नए केस सामने आए। इसमें सबसे अधिक मरीज पूर्णिया जिले में मिले हैं। यहां 55 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा मुंगेर में पांच, नवादा में तीन, शिवहर में एक, औरंगाबाद में चार, मधुबनी में 19, सारण में 13, नालंदा में एक, बक्सर में एक, पूर्वी चंपारण में दो, मुजफ्फरपुर में दो, भोजपुर में एक, भागलपुर में पांच नए मरीज मिले हैं। बता दें कि इस दिन सूबे में 243 नए केस मिले हैं। विभाग की ओर से दोपहर चार बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 1,09,483 सैंपलों की जांच हुई है। वहीं, कोरोना के 2934 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

झारखंड में आज मिले 90 नए मरीज
पड़ोसी राज्य झारखंड में भी बुधवार को कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ा। इस दिन सूबे में 90 मरीज मिले। इनमें सिमडेगा में 31, पाकुड़ में 13, कोडरमा में 12, पलामू में 7, हजारीबाग में 7, पूरबी सिंहभूम में 7, लोहरदगा में 5, चतरा में 5, खूंटी में 2 और जामताड़ा में 1 केस मिला है। प्रदेश में अब तक 1513 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *