Covid-19 : 24 घंटे में 43 मौतें, 991 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 14378

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। पिछले चार दिनों से हर दिन कोरोना के सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। जबकि दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो जा रही है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 43 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 480 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 991 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 14378 हो गई है। वहीं, दुनिया में इस महामारी से करीब 18 लाख लोग संक्रमित हैं। अमेरिका में सात लाख लोग संक्रमित हैं। जबकि 35 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सिर्फ 14 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, न्यूयॉर्क में करीब दो लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं।

मध्यप्रदेश में 69 लोगों की हो चुकी है मौत
देश में महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैलता जा रहा है। सूबे में अब तक 1355 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि इस वायरस के कारण 69 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के सबसे साफ शहर इंदौर में भी कोरोना बुरी तरह से फैल चुका है। इधर, कर्नाटक में कोरोना मरीजों की संख्या 371 हो गई और 13 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में 1767 संक्रमित मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *