Covid-19 : सेना में फैला कोरोना, 21 नौसैनिक पॉजिटिव, क्वार्टर के आसपास के लोग क्वारेंटाइन

पटना : देश के अलग-अलग राज्यों में फैला कोरोना अब नौसेना में फैल रहा है। मुंबई में नौसेना के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनका इलाज नौसेना अस्पताल के आईएनएस अश्वीनी में चल रहा है। इन 21 नौसैनिकों के क्वार्टर के आसपास के सभी लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव नौसैनिकों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। ताकि ये किन लोगों से मिले, उसकी जानकारी लेकर उन्हें भी क्वारेंटाइन किया जा सके। बता दें कि इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट की सुरक्षा में बहाल सीआईएसएफ के 21 जवानों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

महाराष्ट्र में हालात हैं बेकाबू
बता दें कि देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब तक 3205 हो गई है। सूबे में अब तक 201 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक प्रभावित मुंबई है और मुंबई का धारावी इलाका कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *