COVID-19 : बिहार में आज मिले 8 मरीज, मुंगेर में एक ही परिवार के 6 पॉजिटिव

पटना : बिहार में कोरोना के आठ नए मरीज गुरुवार को मिले। अब सूबे में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 80 हो गई है। दोपहर में बक्सर निवासी दो मरीज मिले थे। वहीं, शाम को मुंगेर में एक ही परिवार के छह लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिवों में छह साल की बच्ची भी है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को कोरोना के छह नए मरीज मिले थे। इसमें भी मुंगेर का एक मरीज था। बुधवार को छह नए मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 72 पहुंच गया था। गुरुवार को मिले बक्सर निवासी मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री आसनसोल की है। वहीं, मुंगेर निवासी मरीज मरकज से लौटा है। एक दिन पहले भी मुंगेर निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।

मुंगेर निवासी मो. सैफ ही था बिहार का पहला मरीज
बता दें कि बिहार में कोरोना का पहला मरीज मुंगेर निवासी मो. सैफ था। पटना एम्स में इलाज के दौरान मो. सैफ की मौत हो गई थी। इसके बाद मुंगेर में सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि ये सभी ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *