Covid-19 : बिहार में 536 कोरोना संक्रमित, पूर्णिया में 27 साल का युवक पॉजिटिव निकला

पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बुधवार को 536 हो गई। इस दिन पूर्णिया में 27 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब पूर्णिया में दो संक्रमित हो गए हैं। इधर, मुंगेर में मंगलवार को 13 मरीज ठीक होकर अपने-अपने घर लौटे। कोरोना से जंग जीत चुके 13 लोग फिलहाल अपने घर में क्वारेंटाइन रहेंगे। मुंगेर में कुल 102 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 38 ठीक हो गए हैं। शेष 63 मरीजों का इलाज चल रहा है। फिलहाल यह जिला रेड जोन में है। मुंगेर के अलावा रोहतास, बक्सर, पटना और नालंदा भी रेड जोन में हैं।

किस जिले में कितने मरीज मिले, कितने हुए स्वस्थ
बक्सर में 56 मरीज मिले, 18 स्वस्थ। रोहतास-52 में 19 ठीक हुए। पटना 44 में 13 स्वस्थ। नालंदा 36 में 30 स्वस्थ। सीवान 32 में 25 स्वस्थ। कैमूर 31 संक्रमित मिले हैं, जिनका इलाज जारी है। मधुबनी में 23 संक्रमित मिले, इनका इलाज चल रहा है। गोपालगंज-18 में तीन ठीक हुए। भोजपुर 18 में एक स्वस्थ। बेगूसराय 13 में 5 स्वस्थ हुए। औरंगाबाद 13 मरीज हैं। भागलपुर में 11 संक्रमित मिले हैं। 2 स्वस्थ हुए हैं। पश्चिमी चंपारण- 11 एक्टिव मरीज हैं। कटिहार 10 मरीज हैं। पूर्वी चंपारण में 9 में एक ठीक हुआ है। सारण आठ मरीजों में दो ठीक हुए हैं। गया छह में पांच स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *