Covid-19:बिहार में 619 नए मरीज मिले, पटना में 211 और पॉजिटिव

पटना : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को नए मरीजों का आंकड़ा जारी किया। इसके अनुसार प्रदेश में कोरोना के 619 मरीज बढ़ गए हैं। एक बार फिर राजधानी पटना में 211 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 37 हजार 968 हो गई है। फिलहाल 6183 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 1281 मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 लाख 30 हजार 503 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

रिकवरी दर अच्छी पर नए मरीजों का बढ़ना जारी
प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 97.12 प्रतिशत है, लेकिन हर दिन नए मरीजों का मिलना जारी है। पिछले एक महीने से लगातार 400 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का मरना भी जारी है। हर दिन प्रदेश में आधा दर्जन से उससे अधिक लोगों की मौत हो रही है। यही कारण है कि सरकार के निर्देश पर हर जिले में मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस लगातार बिना मास्क पहने वालों को जुर्माना लगा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *