पटना : पटना की बेटी ऋचा कुमारी मिसेज एशिया 2020 का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता दिल्ली में 25 नवंबर को हुई थी। इसमें देश भर की 352 महिलाओं ने भाग लिया था। फाइनल राउंड में बिहार से इकलौती प्रतिभागी ऋचा कुमारी थी। दो अन्य प्रतिभागी थे। वो मुंबई और जयपुर से थीं। बता दें ऋचा रूपसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेखानगर की रहने वाली हैं। इनके पति तरुण शर्मा दिल्ली मेट्रो में असिस्टेंट मैनेजर हैं। इनका छोटा भाई दिल्ली आईआईटी का छात्र है।
ऋचा के परिवार में खुशी
मिसेज एशिया का खिताब जीतने के बाद ऋचा के ससुराल और मायके में खुशी है। दोनों परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं। ऋचा के पिता संजय कुमार ओझा हाजीपुर रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर हैं। इन्होंने कहा कि ऋचा को अभी और खिताब अपने नाम करना है। मां अलका ओझा है। यह हाउस वाइफ हैं।