Covid-19 : बिहार में कोरोना के 64 मरीज, नवादा और बेगूसराय में मिले दो-दो मरीज

पटना : बिहार में शनिवार की देर शाम कोरोना के चार और मरीज मिले। इन चारों में दो नवादा जिले और दो बेगूसराय जिले के हैं। इनमें नवादा की एक 16 साल की लड़की भी पॉजिटिव है। इसके साथ ही सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 64 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को मरीजों की संख्या 60 थी। वहीं, बिहार में कोरोना का हॉट स्पॉट इलाका सीवान है, जहां करीब 29 मरीज हैं। यह बीमारी बिहार के 11 जिलों में दस्तक दे चुकी है। इसकी शुरुआत मुंगेर जिले से हुई थी। इसके बाद पटना, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर, बेगूसराय, गया, नालंदा जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

बेगूसराय में बढ़ रहे मामले
सीवान के बाद कोरोना मरीजों की संख्या बेगूसराय में लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार तक इस जिले में छह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि शनिवार की देर शाम दो और पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में मरीजों की संख्या आठ हो गई है। एक सप्ताह पहले यहां कोरोना के दो मरीज ही थे। इधर, जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन सख्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *