Covid-19 : देश में कोरोना के 7529 मरीज, 242 मरे, महाराष्ट्र में 1 दिन में मिले 187 केस

पटना : कोरोना का संक्रमण देश में बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या शनिवार को 7529 हो गई। जबकि 242 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सिर्फ महाराष्ट्र में एक दिन में 187 नए पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं, 17 मरीजों की मौत हो गई। इधर, देश की राजधानी दिल्ली में चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों से निकाले गए 102 जमातियों में 52 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस इलाके में तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। दूसरी ओर शनिवार को पूरे दिन लॉकडाउन की अवधि बढ़ने को लेकर सरकारी महकमे के साथ देश भर में चर्चा होती रही। सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिनों में देश को एक बार फिर संबोधित कर सकते हैं।

जानें किस राज्य में कोरोना कितना पसरा है पांव
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1574 हो गई है। यह देश में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 911 मरीजों की संख्या के आधार पर तमिलनाडु है। दिल्ली- 903, राजस्थान-579, तेलंगाना-487, मध्यप्रदेश-451, उत्तरप्रदेश- 433, गुजरात-432, आंध्रप्रदेश-381, केरल-364, जम्मू-कश्मीर-207, कर्नाटक-214, हरियाणा-176, पंजाब-151,पश्चिम बंगाल-116, बिहार-60, ओडिशा-50, उत्तराखंड-35, हिमाचल प्रदेश-30, असम-29, चंडीगढ़-19, छत्तीसगढ़-18, झारखंड-17, गोवा-7, अरुणाचल प्रदेश-1 और मिजोरम में एक मरीज मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *