Covid-19 : देश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9983 पॉजिटिव मिले, न्यूजीलैंड हुआ कोरोना मुक्त

पटना : देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस बीते 24 घंटे में आए हैं। उक्त समय में 9983 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख 56 हजार 611 हो गई है। वहीं, 7135 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 206 संक्रमितों की जान चली गई। दुनिया में इस महामारी की चपेट में अब तक 70,08,190 लोग आ चुके हैं। इनमें 34, 64, 365 एक्टिव मरीज हैं। जबकि 4,02,658 लोगों की मौत हुई है। इधर, न्यूजीलैंड में कोरोना का कहर खत्म हो गया है। यह देश कोरोना मुक्त हो चुका है। सोमवार को यहां कोरोना का आखिरी मरीज भी स्वस्थ हो गया। न्यूजीलैंड में पिछले 17 दिनों से कोई मरीज नहीं मिला है। यहां 25 मार्च से लॉकडाउन लगा था। अब तक कोरोना संक्रमित 22 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण
देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित है। यहां अब तक 85975 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 3060 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में 31667 संक्रमित हैं। इनमें 269 की जान गई है। दिल्ली में 27654 केस मिले हैं, जिसमें से 761 की मौत हो गई है। गुजरात में पॉजिटिव लोगों की संख्या 20070 और मौत का आंकड़ा 1249 हो गया है। राजस्थान में पॉजिटिवों की संख्या 10599 और मरने वालों की संख्या 240 पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *