Covid-19 : कटिहार में एक और पॉजिटिव मिली, बिहार में 482 मरीज

पटना : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 482 हो गई है। रविवार की सुबह एक महिला पॉजिटिव निकली। यह कटिहार जिले के सदलपुर की रहने वाली है। इससे पहले शनिवार को कटिहार में दो और पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें कटिहार टाउन निवासी 60 वर्षीय पुरुष और मोहम्दपुर निवासी 35 वर्षीय पुरुष हैं। इसके अलावा अररिया पुलिस लाइन में 30 वर्षीय जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कटिहार जिले में वायरस ने पिछले हफ्ते ही दिया है। सूबे के 28 जिलों में महामारी पहुंच चुकी है।

पड़ोसी राज्य झारखंड में 115 मरीज
बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 115 हो गई है। सूबे के 12 जिले वायरस की चपेट में हैं। सबसे अधिक मरीज राजधानी रांची में है, जहां 82 पॉजिटिव केस मिले हैं। रांची के हिंदपीढ़ी में ही 60 संक्रमित सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *