Covid-19 : कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 22771 नए मरीज मिले, 442 की मौत

पटना : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण हर दिन नया आंकड़ा छू रहा है। बीते 24 घंटे में एक दिन में सबसे अधिक 22771 नए मरीज मिले। जबकि 442 संक्रमितों की मौत हो गई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 48 हजार 315 हो गई है। वहीं, अब तक 18655 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की भी संख्या बढ़ी है। कुल 3 लाख 94 हजार 227 लोग स्वस्थ हुए हैं। बता दें कोरोना संक्रमण मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां बीते 24 घंटे में 6364 नए केस आए हैं। जबकि तमिलनाडु में 4329, दिल्ली में 2520, तेलंगाना में 1892 और कर्नाटक में 1694 नए मरीज मिले हैं।

दुनिया में 1 करोड़ 10 लाख 72 हजार 276 पॉजिटिव केस
दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण 1 करोड़ 10 लाख 72 हजार 276 लोग तक पहुंच चुका है। इनमें 46 लाख 83 हजार 475 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं, 5 लाख 25 हजार 119 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राहत की बात है कि 58 लाख 63 हजार 682 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमण में अमेरिका पहले स्थान पर है। यहां 27 लाख 93 हजार 435 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 18 लाख 73 हजार 599 का इलाज चल रहा है। जबकि 1 लाख 29 हजार 432 लोग जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *