Covid-19 : देश में कोरोना 7 लाख के पार, दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत

पटना : कोरोना वायरस के संक्रमण मामले में भारत पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। अमेरिका में इस महामारी की चपेट में 28 लाख 88 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं। 1.28 लाख मरीजों की मौत हो गई है। वहीं, ब्राजील में 16 लाख से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यहां 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इधर, भारत में 24 घंटे में 24248 नए मरीज मिले और संक्रमितों की संख्या 7 लाख पार कर गया। जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 425 और बढ़ गया। अब तक कुल 19693 मरीजों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 204 मौतें
देश में कोरोना संक्रमण मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। यहां बीते 24 घंटे में 204 लोगों की जान चली गई है। अब तक 9026 लोग जान गंवा चुके हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 11 हजार 987 पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 24 घंटे में यहां 1379 नए मरीज मिले। वहीं, 48 संक्रमितों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *