COVID-19 : बिहार के बांका में भी कोरोना की इंट्री, पटना और भागलपुर में बढ़े मरीज, कुल 141

पटना : बिहार में बुधवार को 15 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इस दिन पूर्वी चंपारण के बाद बांका में भी कोरोना ने दस्तक दे दी। जबकि भागलपुर में पांच नए मरीज मिले। इसके साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 141 हो गई है। शाम को मिले पॉजिटिव केसों में पटना के पांच मरीज हैं। इससे पहले दोपहर तक पांच नए मरीज मिले थे। इनमें पटना के तीन और बिहारशरीफ और पूर्वी चंपारण के एक-एक मरीज थे। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को भी सूबे में 17 नए पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में बिहार में संक्रमण की चेन बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों में कोरोना मरीजों में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है।

मुंगेर, नालंदा के बाद पटना में भी फैला संक्रमण
बता दें बिहार के तीन जिले पहले से ही रेड जोन में हैं। इनमें नालंदा, बेगूसराय, मुंगेर के बाद अब राजधानी पटना में भी वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पटना के खाजपुरा इलाके में कोरोना की चेन बढ़ती जा रही है। पहले एक महिला पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद खाजपुरा के उस इलाके से अब तक करीब आठ लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *