Covid-19 : देश में कोरोना संक्रमण करीब 8 लाख, 24 घंटे में सबसे अधिक 26506 मरीज मिले

पटना : कोरोना वायरस का संक्रमण देश में करीब आठ लाख पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 26506 नए मरीज मिले हैं। जबकि 475 संक्रमितों की जान चली गई। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 21604 हो गई है। वहीं, संक्रमण का आंकड़ा 7 लाख 93 हजार 802 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार आठ जुलाई तक एक करोड़ 7 लाख 40 हजार 832 सैंपलों की जांच की गई। नौ जुलाई को 2 लाख 67 हजार 061 सैंपलों की जांच हुई है। फिलहाल 2 लाख 69 हजार 789 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पटना में आज से 16 जुलाई तक लॉकडाउन
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार से लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है। यह 16 जुलाई तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान कई तरह की छूट दी गई है। किराना, फल-सब्जी, दवा दुकानें खुली रहेंगी। पार्क और जू भी तय समय तक खुलेंगे। वहीं, लोगों को बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले पर पाबंदी है। बिना मास्क पहने पकड़ाने पर पुलिस जुर्माना वसूलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *