Covid-19: कोरोना मरीजों की संख्या करीब 2 करोड़, 6.72 लाख से अधिक मौतें

पटना : कोरोना वायरस की चपेट में अब तक करीब 2 करोड़ लो आ चुके हैं। पूरी दुनिया में 6.72 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका है। दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। चौथे नंबर पर रूस है। राहत की बात है कि एक करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर साइंस एंड इंजीनियरिंग ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तक दुनिया भर में 1 करोड़ 72 लाख 37 हजार 642 लोग संक्रमित हुए हैं। संगठन के अनुसार में अमेरिका में 44 लाख 94 हजार 252 केस आए हैं। यहां 1 लाख 52 हजार 055 लोगों की जान जा चुकी है। ब्राजील में 26 लाख 10 हजार 102 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 91 हजार 263 की मौत हो गई। भारत में 16 लाख 38 हजार 871 नए मरीज मिले हैं।

कोरोना से मौत मामले में भारत 5वें नंबर पर आ पहुंचा
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है, लेकिन इस महामारी से मौत के मामले में देश पांचवें नंबर पर आ गया है। भारत से आगे अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन और मैक्सिको है। कोरोना से अमेरिका में-155067, ब्रिटेन-45999, ब्राजील-91377, मैक्सिको-45361 लोगों की जान गई है। भारत में 35747 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *