Covid-19 : मुजफ्फरपुर में भी फैला कोरोना, तीन मरीज मिले, सूबे में 585 संक्रमित

पटना : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भी कोरोना वायरस ने शनिवार को दस्तक दे दी। एक साथ तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनों पुरुष हैं। इनकी उम्र- 14, 22 और 31 साल है। सभी मुशहरी के रहने वाले हैं। अब सूबे के 37 जिलों में यह महामारी पहुंच चुकी है। केवल जमुई में कोरोना का कोई केस नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 585 हो गई है। एक दिन पहले शुक्रवार को वायरस ने तीन नए जिलों में दस्तक दी थी। ये जिले हैं- सहरसा, सुपौल और खगड़िया। इससे पहले शिवहर में कोरोना का केस आया था।

मुंगेर और राजधानी पटना में स्थिति भयावह
मुंगेर जिले में अब भी कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 102 है। इसके बाद बक्सर में 56 और रोहतास में 54 संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि राजधानी पटना में संक्रमितों की संख्या 52 है। शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में पटना के खाजपुरा इलाके में पांच पॉजिटिव केस आए थे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *