Covid-19 : श्रमिक ट्रेनों से आने वाले निकल रहे पॉजिटिव, 24 घंटे में मिले दो दर्जन मरीज

पटना : अलग-अलग राज्यों से बिहार आने का लोगों का सिलसिला जारी रहा है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आने वाले दो दर्जन लोग बीते 24 घंटे में पॉजिटिव निकले हैं। इन्हीं प्रवासियों की वापसी के कारण 37 जिलों में कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है। जी हां, सहरसा, सुपौल और खगड़िया में पॉजिटिव निकले मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री दूसरे राज्य की है। ये सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से एक दिन पहले ही बिहार आए थे और अपने प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे थे। शनिवार को अरवल में दो लोग पॉजिटिव निकले हैं, वे एक दिन पहले ही सूरत से आए हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक अखिलेश कुमार के मुताबिक दो युवक पटना के दानापुर स्टेशन पर उतरे। यहां से फिर बस से अरवल पहुंचे थे। दोनों को बंशी मध्य विद्यालय में क्वारेंटाइन किया गया था।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें


वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

खगड़िया, सहरसा, सुपौल, अरवल में मिले पॉजिटिव प्रवासी हैं
खगड़िया जिले में शुक्रवार को पॉजिटिव मिले चार मरीज प्रवासी हैं। चारों दो दिन पहले ही जिला आए हैं। इनमें तीन दिल्ली और एक राजस्थान के अलवर से आए हैं। सहरसा में संक्रमित मिले दोनों युवक महाराष्ट्र से आए हैं। वहां इस्लामिया मदरसा में पढ़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *