Covid-19 : नालंदा, अरवल और सीवान में मिले पॉजिटिव, सूबे में आंकड़ा हुआ 589

पटना : बिहार में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 589 लोग आ चुके हैं। शनिवार की शाम विभिन्न अस्पतालों से आई रिपोर्ट में चार नए केस आए। इनमें नालंदा निवासी दो, सीवान निवासी एक और अरवल का मरीज है। चारों मरीज पुरुष हैं, जिनकी उम्र क्रमश : 24, 24, 35 और 42 है। नालंदा के एकंगरसराय और हरनौत में दो नए केस मिले हैं। जबकि अरवल के कुर्था और सीवान के बड़हड़िया में नया पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले मुजफ्फरपुर में तीन मरीज मिले।

आकर्षक स्लोगन से लोगों को किया जा रहा जागरूक
बिहार में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार जागरुकता कार्यक्रम पर जोर दे रही है। इसी क्रम में बिहार हेल्थ सोसाइटी ने एक नया और आकर्षक स्लोगन लाया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्लोगन है- जब वक्त सही होगा तब मंडप भी सजेगा, सहेरा भी सजेगा, मेले भी लगेंगे और हाथ भी मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *