Covid-19 : कोरोना की सबसे बड़ी वॉरियर 6 माह की बच्ची, डॉक्टर व कर्मी क्वारेंटाइन

पटना : देश में कोरोना की सबसे बड़ी वॉरियर छह माह की बच्ची मिली है। जो चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती है। बच्ची के दिल में छेद था, जिसके बाद उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बच्ची के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसके इलाज में जुटे डॉक्टर क्वारेंटाइन हो गए हैं। इधर, बच्ची के मां-बाप ने अस्पताल में बेटी के कोरोना संक्रमित होने का आरोप लगाया है। दरअसल, पंजाब के फगवाड़ा निवासी छह महीने की रितिका के दिल में छेद था। इसके बाद रितिका के मां-बाप उसे लेकर पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में लेकर आए। यहां बच्ची को इंफेक्शन हो रहा था। ऐसे में उसकी कोरोना जांच की गई और वह पॉजिटिव मिली।

6 डॉक्टर समेत कई बार संक्रमण का खतरा
छह महीने की रितिका को कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अस्पताल में कोरोना संक्रमण की आशंका बढ़ गई है। अस्पताल के छह डॉक्टर, चार वार्ड ब्वॉय और तीन हेल्थ वर्कर क्वारेंटाइन हैं। इसके अलावा छह डॉक्टरों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *