Covid-19 : कोरोना का नया जोन बना गोपालगंज, आज मिले 31 नए मरीज

पटना : बिहार का गोपालगंज जिला कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां सोमवार को 31 नए मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 हो गई है। राहत की बात है कि 18 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सोमवार की दोपहर 3:30 बजे आई रिपोर्ट में 29 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें गोपालगंज के सबसे अधिक 22 लोग हैं। चार केस भागलपुर के हैं। दो अरवल और एक कटिहार जिले का संक्रमित है। बता दें गोपालगंज सदर में ही 12 केस सामने आए हैं। जबकि मंझा में 10 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भागलपुर के नाथनगर में एक और नवगछिया में तीन मरीज मिले। कटिहार जिले के आजमनगर में एक पॉजिटिव मिला। अरवल के मथिया में दो केस आए हैं।

नए केस में चार महिलाएं भी
सोमवार की दोपहर विभिन्न अस्पतालों से मिले 29 नए पॉजिटिवों में चार महिलाएं भी हें। इनके अलावा 17,19 और 20 साल के युवक हैं। इससे पहले आई रिपोर्ट में एक, तीन और पांच साल के बच्चे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *