Covid-19 : देश में 24 घंटे में मिले सबसे अधिक मरीज, 96169 पहुंचा आंकड़ा

पटना : देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 96169 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 5242 मरीज मिले हैं। 157 मरीजों ने जान गंवाई है। फिलहाल 56316 एक्टिव मरीज हैं। जबकि 36824 लोग स्वस्थ हुए। अब तक 3029 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, दुनिया में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 47 लाख 30 हजार 323 पहुंच गई है। 3 लाख 15 हजार 482 लोगों की जान जा चुकी है। इधर, कोरोना से बचने के लिए कर्नाटक सरकार ने चार राज्यों से लोगों के आने पर रोक लगा दी है। येदीयुरप्पा सरकार के इस आदेश के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, केल और तमिलनाडु के लोग 31 मई तक कर्नाटक नहीं आ सकेंगे। साथ ही हफ्ते में रविवार को पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।

महाराष्ट्र में संक्रमण 33 हजार पार पहुंचा
महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण 33053 पहुंच चुका है। तमिलनाडु में – 11224, आंध्रप्रदेश में 2407, कर्नाटका – 1147, गोवा – 29, केरल – 601, तेलंगाना – 1551, ओडिशा – 828, मध्यप्रदेश – 4977, गुजरात – 11379, राजस्थान – 5202, उत्तरप्रदेश – 4259, दिल्ली – 10054 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *