पटना : कोरोना हारेगा, हम जीतेंगे। यह नारा बिल्कुल सही साबित होता नजर आ रहा है। इसकी पुष्टि हैदराबाद से भारत बायोटेक ने की है। भारत बायोटेक के अनुसार उनकी टीम ने कोरोना से संक्रमित मरीजों के लिए वैक्सीन लगभग तैयार कर ली है। इसमें मरीज की नाक में डाला जाएगा। साथ ही वैक्सीन की सप्लाई दुनिया भर में की जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि करीब 300 मिलियन खुराक बनाई जा रही है। भारत बायोटेक के बिजनेस प्रमुख डॉ. रैक्स एला ने कहा कि वैक्सीन की इंसानों पर जांच की जाएगी। कंपनी के मुताबिक इस वैक्सीन इस साल के अंत तक तैयार होगी।
जानें दुनिया में कितनों की गई जान
चीन से फैला कोरोना वायरस आज पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है। लगभग सभ देश इस वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं। दो-तीन महीने से पूरी दुनिया में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस महामारी के कारण अब तक करीब 53219 लोगों की मौत हो चुकी है।