Covid-19 : भारत संक्रमण में पूरी दुनिया में हुआ सबसे आगे, एक दिन में रिकॉर्ड 80078 मरीज मिले

पटना : देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ने लगा है। देश में रविवार को अब तक के सबसे अधिक 80078 नए मरीज मिले। एक दिन में अब तक किसी देश में इतने मरीज नहीं मिले हैं। अब यहां मरीजों की संख्या 36.12 लाख पहुंच गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 64536 है। बीते 24 घंटों में 958 मरीजों ने दम तोड़ दिया। सबसे अधिक संक्रमित महाराष्ट्र (Maharashtra) में मिले। यहां 16408 नए केस आए। इस राज्य में बीते चार दिनों में 60 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज (Corona Patient) सामने आए हैं। सूबे में अब तक 7.8 लाख लोग कोरोना (Corona) की चपेट में आ चुके हैं।

बिहार में 2078 नए मरीज मिले
बिहार (Bihar) में रविवार को कोरोना (Corona) के 2078 नए मरीज मिले। यहां कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 35 हजार 13 हो गई है। इनमें 17019 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 11703 संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। वहीं, रविवार को नौ मरीजों की मौत हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *