Covid-19 : कोरोना के कैद में झारखंड, 5 में सिर्फ 1 प्रमंडल ग्रीन जोन में, 27 दिन में मिले 83 मरीज

पटना : महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार के बाद झारखंड में भी कोरोना पांव पसार रहा है। यहां अब तक 83 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक रविवार को 16 पॉजिटिव केस आए, जिसमें रांची के 13, गढ़वा के दो, जामताड़ा से एक मरीज मिला। प्रदेश के चार प्रमंडल में वायरस बुरी तरफ फैल चुका है। कोल्हान प्रमंडल में फिलहाल महामारी ने दस्तक नहीं दी है। बता दें कि रांची में सबसे अधिक 55 संक्रमित मिल चुके हैं।

27 दिन में फैला कोरोना, 31 मार्च को पहला केस आए
झारखंड में कोरोना का पहला मरीज 31 मार्च को मिला था। पहला केस रांची से आया। इसके बाद 2 अप्रैल को हजारीबाग में
मिला, तीसरा केस बोकारो और चौथा केस फिर रांच में मिला। इस तरह से 31 मार्च से अब तक यहां 83 मरीज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *